प्रदीप मालवीय,उज्जैन। देसाई नगर क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां घरेलू कार्य करने वाली एक बुजुर्ग महिला निर्माणाधीन नाले में गिर गई। हादसे में महिला के पीठ में लोहे का सरिया घुस गया। गंभीर रूप से घायल महिला को मौके से गुजर रहे महापौर मुकेश टटवाल ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते उसकी जान बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें: अजब मऊगंज का गजब कारनामा: मेडिकल स्टोर पर मिलने लगी सीमेंट और सरिया! दवाई की दुकान और भ्रष्टाचार का ‘हार्डवेयर’ वाला खेल!

जानकारी के अनुसार घायल महिला का नाम हेमलता बताया जा रहा है, जो क्षेत्र में घरेलू कामकाज करती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इलाके में नाले का निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। इसी दौरान महिला का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे निर्माणाधीन हिस्से में जा गिरी। गिरते ही वहां निकला सरिया उनकी पीठ में जा धंसा। 

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: नेताओं के भौकाल से बीजेपी नाराज! काफिला लेकर चलने शक्ति प्रदर्शन दिखाने पर अघोषित रोक, इधर पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष से मांगा जवाब

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए सरिये को काटा और महिला को बाहर निकाला। उसी दौरान वहां से गुजर रहे महापौर मुकेश टटवाल ने स्थिति को गंभीर देखते हुए तुरंत वाहन की व्यवस्था कर घायल महिला को निजी अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों के अनुसार सरिया महिला के शरीर के भीतर हार्ट की लाइन तक पहुंच गया था, जिसके चलते स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। फिलहाल महिला का निजी अस्पताल में उपचार जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। घटना ने निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही को उजागर कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m