देहरादून। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है।

कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

यह पूरा मामला जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। जहां, फूलसेनी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और ड्राइवर कुछ समझ पाता कि उससे पहले गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। वहीं उसमें सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: BJP सरकार ने मनरेगा खत्म किया और…यशपाल आर्य ने बकाया भुगतान और फंड को लेकर सरकार को घेरा, उठाए कई गंभीर सवाल

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। तीनों ने शराब का सेवन किया था। फूलसेनी मोड़ पर रास्ते का सही अंदाजा नहीं लग पाने के कारण यह हादसा हुआ।