देहरादून. श्रीलंका में आयोजित साउथ एशियन जुजुत्सु चैंपियनशिप-2026 में उत्तराखंड की बेटी अंजलि ने 2 स्वर्ण पदक अपने नाम कर देश और प्रदेश का नाम रौशन किया है. जिस पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने खुशी जाहिर करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी है.
इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा के झूठ से सावधान! 2023 में ही पारित हो चुका है महिला आरक्षण का मूल कानून’, गणेश गोदियाल का भाजपा पर पलटवार
एक्स पर पोस्ट कर हरीश रावत ने कहा, हल्द्वानी की चैंपियन बेटी अंजलि द्वारा श्रीलंका में आयोजित “साउथ एशियन जुजुत्सु चैंपियनशिप-2026” में दो स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड एवं देश का नाम रोशन किया है, जो हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है. 9 से 12 अप्रैल 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में अंजली ने अंडर-44 भार वर्ग एवं अंडर-18 आयु वर्ग में यह उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की. सीमित संसाधनों के बावजूद उनके परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ने यह सिद्ध कर दिया है कि हमारी बेटियां किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार..! गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट के खुले कपाट, CM धामी ने पूजा कर की देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
आगे हरीश रावत ने कहा, विधानसभा भीमताल में धारी ब्लॉक के तल्ली दीनी गांव की मूल निवासी (हाल निवासी देवला तल्ला, बागजाला, गौलापार, जिला नैनीताल) बिटिया अंजली पुत्री सुरेश चंद्र ने अपने क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है. इस उपलब्धि पर अंजली को हार्दिक बधाई और ढेर सारा आशीर्वाद एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं. बेटी अंजली के कोच विनय कुमार जोशी तथा उनके माता-पिता व परिजनों को भी बहुत-बहुत बधाई. अंजली को आगामी जुलाई में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेना है. “राज्य सरकार से अपेक्षा है कि इस प्रतिभाशाली बेटी अंजली को आर्थिक सहायता प्रदान कर पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित किया जाए.”
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

