देहरादून. ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में आज ‘नो व्हीकल डे’ मनाया गया. शासन के निर्देशों के क्रम में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक वाहन, साइकिल तथा पैदल कार्यालय पहुंचकर इस पहल में सहभागिता की.
इसे भी पढ़ें- समस्त पाप भाजपा के माथे पर…लोकायुक्त की बेंच को लेकर हरीश रावत का BJP पर हमला, दे दिया बड़ा बयान
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी स्वयं साइकिल से सूचना निदेशालय पहुंचे. वहीं अपर निदेशक सार्वजनिक परिवहन से दफ्तर पहुंचे इसके साथ अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक स्कूटी, साइकिल का उपयोग कर इस अभियान को सफल बनाया.
इसे भी पढ़ें- कुछ दिन और फिर… जल्द शुरू होगी SIR की प्रक्रिया, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से की बड़ी अपील
महानिदेशक सूचना ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इस पहल को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा.

