देहरादून. कांग्रेस के दिग्गज नेता गणेश गोदियाल ने मुफ्त राशन योजना को लेकर मौजूदा सरकार पर तीखा तंज कसा है. गोदियाल ने कहा कि गरीबों को राशन मिलने का सिलसिला नया नहीं है, फर्क सिर्फ इतना है कि पहले यह सरकार की तरफ से जनता का हक माना जाता था. आज राशन के थैलों पर नेताओं की तस्वीरें चमकाकर ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, मानो नेता अपनी जेब से दान दे रहे हों. उन्होंने विज्ञापनों की इस राजनीति को जनता के साथ एक बड़ा भ्रम करार दिया है.
इसे भी पढ़ें- भाजपा के लोकतंत्र बचाओ यात्रा पर गणेश गोदियाल का तंज, बोले- ‘इधर-उधर की बातें छोड़िए धामी जी, अंकिता को न्याय कब मिलेगा?’ कब तक बचेंगे आप?
गणेश गोदियाल ने कहा कि पहले भी गरीबों को राशन मिलता था, फर्क सिर्फ इतना है कि तब राशन सरकार की तरफ से एक हक के रूप में मिलता था, लेकिन आज उसी राशन पर नेताओं की फोटो वाले थैले थमाकर यह जताया जा रहा है कि मानो वे अपनी जेब से दान दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- आसान होगी पहाड़ों की राह! उत्तराखंड के गांवों तक पहुंचेगी सड़क, 528 सड़कों और 19 पुलों के प्रस्ताव को मिली रफ्तार
आगे गणेश गोदियाल ने ये भी कहा कि विज्ञापनों और प्रचार की इस राजनीति ने लोगों के मन में यह भ्रम पैदा कर दिया है कि यह मदद सिर्फ मौजूदा सरकार की वजह से मिल रही है. जबकि सच्चाई यह है कि बुनियादी योजनाएं पहले भी थीं, बस अब उन पर प्रचार और पब्लिसिटी का ठप्पा लगा दिया गया है.

