देहरादून. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जंतर-मंतर में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन का मुद्दा लाठी-चार्ज के बाद सियासी पारा गर्मा गया है. विपक्षी दलों ने संसद से लेकर पीएम आवास तक पैदल मार्च कर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया. अब इसे लेकर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार की निंदा करते हुए करारा हमला बोला है.
इसे भी पढ़ें- बाबा’राज’ में कहां सेफ हैं ‘बेटियां’! नाबालिग से रेप और जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, तो ऐसे आएगा ‘रामराज’?
गणेश गोदियाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि छात्रों की मांग को लेकर धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसदों और विपक्ष के नेताओं को जिस प्रकार से प्रधानमंत्री आवास के सामने से गिरफ्तार किया गया है, उसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करती हूं. छात्रों और युवाओं के कदम अब पीछे हटने वाले नहीं हैं.
इसे भी पढ़ें- गांव के रास्ते तय होगा 27 का सफर! हर गांव में पहुंचेगी सरकार, हर शुक्रवार होगा ‘ग्राम चौपाल’ का आयोजन, डिप्टी CM मौर्य ने कही बड़ी बात
गणेश गोदियाल ने आगे कहा, पिछले एक महीने से लाखों छात्र और युवा NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं और पेपर लीक के खिलाफ न्याय की मांग कर रहे हैं. उनकी पहली और सबसे बड़ी मांग थी कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज़ सुनने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने और दमनकारी रवैया अपनाने में लगी हुई है.
इसे भी पढ़ें- दलितों को सताने में मजा आता है क्या? ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, तीखे सवाल करते हुए दे डाली नसीहत
आगे गणेश गोदियाल ने ये भी कहा कि पेपर लीक का मुद्दा घर-घर की चर्चा बन चुका है. पूरा देश चाहता है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर जवाबदेही तय हो, सख्त कार्रवाई हो और दोषियों को कठोर सज़ा मिले, लेकिन इस भावना के ठीक विपरीत प्रधानमंत्री मोदी और सरकार अपने मंत्री को बचाने में लगी हुई है. छात्रों और युवाओं के साथ हो रहे इस अन्याय का जवाब भाजपा को ज़रूर मिलेगा.


