लखनऊ. सुभासपा सुप्रीमो और योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश भैया एक बात बताइये मित्र, क्या आपकी पार्टी के लोगों को गरीबों, पिछड़ों और दलितों को सताने में मज़ा आता है क्या? ये बात इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि लगभग हर रोज़ कहीं ना कहीं अपराध की ख़बरें सामने आती हैं और जब जांच होती है तो पता चलता है कि घटना के पीछे “आपके लोग” शामिल हैं. हत्या, हुड़दंग से लेकर चोरी-छिनैती तक जैसी घटनाओं में आपके लोगों का हाथ क्यों रहता है? ऐसे लोगों को क्यों पार्टी में भर रखें हैं महाराज.
इसे भी पढ़ें- गांव के रास्ते तय होगा 27 का सफर! हर गांव में पहुंचेगी सरकार, हर शुक्रवार होगा ‘ग्राम चौपाल’ का आयोजन, डिप्टी CM मौर्य ने कही बड़ी बात
ओपी राजभर ने कहा, ये पार्टी है या गैंग? बात आजमगढ़ की कर लेते हैं. आजमगढ़ के लालगंज के सपा सांसद का नाम भले ‘दरोगा’ प्रसाद सरोज हो मगर काम ‘लुटेरा’ वाला करते हैं। आपको उनका कांड पता चल ही गया होगा. दरोगा नाम के लुटेरे को सांसद बनाये किस लिए हैं? ये सांसद सिर्फ गरीब पिछड़ों और दलितों पर जुल्म ही कर रहे हैं? जब देखो तब बदसलूकी और धमकी देकर ज़मीन क़ब्ज़ा करने वाला कांड इनके रोज़ की आदत में शामिल हो गया है. इसके कांड के बारे में मेरी बात पर यक़ीन ना हो तो अपने भाई धर्मेंद्र जी से पूछ लीजिए. वो सब जानते हैं.
ओपी राजभर ने ये भी कहा कि आजमगढ़ के मोहनपुर पटवास गांव में गरीब दलित महिला का हक़ मारने वाले लुटेरा जी को समझाइए. गीता सरोज की ज़मीन कब्जा करने के लिए दरोगा उर्फ़ लुटेरा जी ने अपने दबंग बेटा-पोता को काम पर लगा रखा है. शराब के नशे में गाली-गलौज, धमकी देकर ज़मीन हड़प कर रहे हैं. 50 बीगहा ज़मीन-तलाब हड़प कर उस पर स्विमिंग पूल वाला फॉर्म हाउस बना लिए हैं और आप चुप बैठे हैं.
इसे भी पढ़ें- राजनीति के राम बेहद जरूरी! भाजपा नेता ने अवधेश प्रसाद को बताया एक्सीडेंटल सांसद, राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर साधा निशाना
आगे ओपी राडभर ने ये भी कहा कि कब्जा तो किए ही हैं, क़ब्ज़े वाली ज़मीन पर चारों ओर से करेंट वाला तार अलग से लगवा दिए हैं, ताकि कोई पिछड़ा दलित अगर वहां जाये तो करेंट से मर जाये. ये समाजवादी नहीं बल्कि सामंती सोच का नतीजा है. मित्र, हम चाहते हैं कि अगले साल नई सरकार में हमें मज़बूत विपक्ष मिले. अच्छा विपक्ष बनने के लिए आपको मेहनत करनी होगी, इसलिए राजभर आपको सुझाव दे रहा है कि लुटेरे दारोग़ा जैसे लोगों पर क़ाबू रखिए वरना नेता प्रतिपक्ष का पद भी गंवा बैठेंगे. जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव.


