मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सर्वेश वर्मा ने अयोध्या सपा सांसद अवधेश प्रसाद पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने ने सांसद अवधेश प्रसाद को ‘एक्सीडेंटल सांसद’ बताते हुए कहा कि उन्होंने झूठ का पलिंदा फैलाकर अयोध्या से चुनाव जीता है. और अगर आज चुनाव हो जाए तो यह 2 लाख वोट से हार जाएंगे. वही राम मंदिर के मुद्दे पर घेरते हुए उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अयोध्या के सांसद सोते रहे.
इसे भी पढ़ें- घेरे में घोटालेबाजः छात्रवृत्ति घोटाले में EOW का शिकंजा, 1 करोड़ रुपये के गबन का आरोपी गिरफ्तार, परत-दर- परत खुलेगी पोल
उन्होंने कहा, “अवधेश प्रसाद एक्सीडेंटल सांसद होने के साथ-साथ अयोध्या के सबसे बड़े अहंकारी राजा भी हैं. ऐसा अहंकार में डूबा हुआ राजा हमने कभी नहीं देखा, जिसे अयोध्या की जनता से कोई लेना-देना नहीं है.” सपा के लोग सिर्फ अपनी जेब भरने का काम करते हैं और जनता को गुमराह कर वोट लेते हैं.
इसे भी पढ़ें- ‘पाठशाला नहीं, मधुशाला खोल रही सरकार’ जौहर यूनिवर्सिटी पर सपा का बड़ा प्रदर्शन, BJP पर तीखा हमला
उन्होंने आगे कहा, सांसद अवधेश प्रसाद समाजवादी पार्टी पोस्टरबॉय हैं. हाथ पकड़ कर सिर्फ अयोध्या का राजा दिखाने का काम करती है, लेकिन ये राजा सिर्फ कहने वाले राजा हैं, बाकी जनता का खून चूसने वाले लोग हैं. 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी के झांसे में आने वाली नहीं है.


