देहरादून. श्रीराम मंदिर के बाद श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. आरोप है कि BKTC के अध्यक्ष के निजी सहायक ने बद्रीनाथ मंदिर से चंदा चोरी किया है. अब चढ़ावा चोरी को लेकर सियासत तेज हो गई है. मंदिर समिति के अध्यक्ष ने गणेश गोदियाल के कार्यकाल पर सवाल खड़े किए हैं. जिस पर गणेश गोदियाल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में मंदिर समिति के वर्तमान अध्यक्ष अपनी जवाबदेही से बचने के लिए मेरे कार्यकाल पर निराधार आरोप लगा रहे हैं. यदि उनके पास कोई प्रमाण हैं तो उन्हें सार्वजनिक करें और निष्पक्ष जांच कराएं.

इसे भी पढ़ें- विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

आगे गणेश गोदियाल ने कहा कि मैं स्पष्ट कहता हूं मेरे कार्यकाल के हर निर्णय, हर कार्य और हर आरोप की निष्पक्ष जांच हो, लेकिन भाजपा बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की चोरी की जवाबदेही से नहीं बच सकती. जहां तक मंदिर निर्माण, बोर्ड के निर्णय या अन्य आरोपों का सवाल है, वे सभी शासन और बोर्ड की स्वीकृति से हुए कार्य हैं. यदि एक रुपये की भी अनियमितता सिद्ध हो जाए, तो मैं जवाबदेही स्वीकार करने को तैयार हूं. मैं फिर दोहराता हूं मेरे कार्यकाल की भी जांच हो और वर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल में हुई चढ़ावा चोरी की भी निष्पक्ष जांच हो. सत्य सामने आना ही चाहिए.

इसे भी पढ़ें- लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर अधिकांश वाहनों को मिली मंजूरी, लोगों को बड़ी राहत, सांसद अनिल बलूनी ने दी जानकारी

क्या है पूरा मामला

बता दें कि भैरव सेना के अध्यक्ष संदीप खत्री ने बद्रीनाथ धाम मंदिर समिति के मुख्य कार्य अधिकारी सोहन सिंह रागढ़ को पत्र लिखा. इस पत्र में उन्होंने चढ़ावा चोरी का आरोप लगाया और कथित तौर पर अनियमितता की जांच कराने मांग की. उन्होंने मंदिर समिति के अध्यक्ष के निजी सहायक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की भी बात कही.

इस पत्र के बाद मुख्य कार्य अधिकारी ने मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निजी सहायक समेत कई कर्मचारियों को नोटिस थमाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में लगे एक CCTV कैमरे में मंदिर के कुछ कर्मचारियों के साथ अध्यक्ष के निजी सहायक भी पैसों की गिनती करते दिख रहे हैं.