देहरादून. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे के बाद भाजपा नेताओं द्वारा ‘शुद्धिकरण’ किए जाने और इस संबंध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के बयान पर पूर्व सीएम हरीश रावत की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि जिस मंच से मल्लिकार्जुन खड़गे जी अपना भाषण दे रहे हैं, उसी मंच का आप शुद्धिकरण कर रहे हैं. यह आपकी दूषित मानसिकता को दर्शाता है. शुद्धिकरण करने वाले वे लोग कौन थे? उनका सीधा संबंध भाजपा और आरएसएस से है. जिस तरह से यह पूरा घटनाक्रम हुआ, भाजपा के प्रदेश नेतृत्व की, राज्य सरकार की या केंद्र सरकार की जो चुप्पी है, वह भी निंदनीय है.

इसे भी पढ़ें- खेलों को बढ़ावाः धामी सरकार ने तैयार किया उत्तराखण्ड खेल नीति-2026 का ड्राफ्ट, जानिए कब से लागू करने का है प्लान

शुद्धिकरण के नाम पर वहां जो कुछ किया गया, वह देश के संविधान का अपमान है. यह देश के कानूनों का उल्लंघन है.हमारे राज्य में भी ऐसे लोग हैं, हमें शर्म आती है. पूरा उत्तराखंड इस घटना की निंदा करता है. हम इस घटना की सार्वजनिक रूप से पहले ही निंदा कर चुके हैं. हमारी पार्टी ने इस संबंध में ज्ञापन भी दिया है. विभिन्न स्थानों पर, कई जिलों में इस मानसिकता के पुतले भी जलाए गए हैं.

इसे भी पढ़ें- नेपाल में जलप्रलय, उत्तराखंड में अलर्ट: आपदा आने से पहले ही एक्शन में सरकार, जारी हुए सख्त निर्देश

कांग्रेस का रुख बिल्कुल स्पष्ट है कि हमारे पूर्वजों और बुजुर्गों ने छुआछूत को समाप्त करना देश के स्वतंत्रता संग्राम का एक हिस्सा बनाया था. हमारे संविधान में भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि छुआछूत को स्वीकार नहीं किया जा सकता.