देहरादून. नीट पेपरलीक को लेकर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है. कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर मोदी सरकार और धर्मेंद्र प्रधान को घेरने का काम कर रही है. इन सबके बीच यशपाल आर्य का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, आज नौजवानों के क्या हालत है, उनके साथ कितना बड़ा छल हो रहा है, धोखा हो रहा है, उनके सपनों को चकनाचूर कौन कर रहा है?
इसे भी पढ़ें- श्रीराम मंदिर के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति पर भ्रष्टाचार के आरोप, अनियमित भुगतान का मामला, RTI में खुलासा
यशपाल आर्य ने कहा, लगातार पेपरलीक हो रहे हैं और उत्तराखंड में पेपरलीक करने वाले कौन लोग है? तत्कालन मुख्यमंत्री के करीबी लोग है! पेपरलीक करने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी के करीबी लोग हैं. NEET की परीक्षा हमारे 22 लाख बेटे-बेटियों ने प्रतिभाग किया लेकिन पेपरलीक की वजह से 20 बेटे-बेटियों ने आत्महत्या कर ली!
इसे भी पढ़ें- देश के सम्मान से खिलवाड़! ऑपरेशन सिंदूर में 5 जवानों की शहादत छिपाने पर भड़के यशपाल आर्य, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
आगे यशपाल आर्य ने कहा, लगातार पेपरलीक होते जा रहे है! जो हमारे बच्चों ने मेहनत की, जो हमारे बच्चों के सपने है, क्या उनको आगे बढ़ने का हक नहीं है??

