देहरादून. 1 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर में 5 जवानों के शहीद होने की जानकारी साझा की है. इतना ही नहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भरी संसद में बयान भी दिया था कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत का एक भी जवान शहीद नहीं हुआ था. अब इस मामले को लेकर कांग्रेस हमलावर है. नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है.
इसे भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के कुछ नमूनों को देखना हो तो… लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे को लेकर अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर, जानिए ऐसा क्या कहा?
यशपाल आर्य ने एक पर पोस्ट कर कहा, अब मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के नाम साझा किए हैं. सूबेदार मेजर पवन कुमार (Army), राइफलमैन सुनील कुमार, वीर चक्र (Army), लांस नायक दिनेश कुमार (Army), एविएशन टेक्नीशियन मुरलीनायक (Army), हवलदार सुनील कुमार सिंह (Army) और सार्जेंट सुरेंद्र कुमार, वायु मेडल (Airforce).
इसे भी पढ़ें- 40 दिनों में 70 बार लूटा, इन्होंने तो लूटने में गजनवी को भी पीछे छोड़ दिया- पवन पांडेय
आगे यशपाल आर्य ने कहा, इसका मतलब राजनाथ सिंह ने बतौर रक्षा मंत्री 28 जुलाई, 2025 को भरी संसद में झूठ बोला था कि एक भी क्षति नहीं हुई है – संसद को जानबूझकर गुमराह किया गया था! यह सदन की अवमानना और breach of parliamentary privilege के साथ साथ उन शहीदों का कितना बड़ा अपमान है – जिनकी शहादत को इस सरकार ने अपनी फ़र्ज़ी छवि के चक्कर में संसद में नकार दिया!

