देहरादून. नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने देश के सिस्टम पर सवाल खड़े करते हुए राहुल गांधी के पोस्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. हालांकि, ये बात राहुल गांधी ने ये मुद्दा छात्रों की गूंज कार्यक्रम में उठाया था. उन्होंने पोस्ट कर कहा कि देश पर एक system का कब्ज़ा है- परत दर परत. कौन है ये सिस्टम?

इसे भी पढ़ें- आपदा से पहले उत्तराखंड की बड़ी तैयारी! हर जिले में तैयार होंगे 10 मास्टर ट्रेनर, NIDM देगा खास प्रशिक्षण

आगे यशपाल आर्य ने पोस्ट कर कहा कि RSS और “हम दो, हमारे दो” की अगुवाई में गिनती के लोगों ने मिल कर भारत की हर संस्था पर अपना नियंत्रण कर लिया है. सरकार हो, व्यापार हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, खेल हो, मीडिया हो, न्यायपालिका हो, चुनाव आयोग हो या bureaucracy – इस सिस्टम में हुनर नहीं, पैसा और पहुंच मायने रखता है.

इसे भी पढ़ें- भाजपा बताए आखिर… नाबालिग के साथ गैंगरेप को लेकर यशपाल आर्य ने बेटियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल, सरकार को घेरा

इस क़ब्ज़े के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ, अन्याय के खिलाफ छात्रों की आवाज़ ही सिस्टम के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. इसीलिए system को students से खतरा है – क्योंकि वो सवाल पूछते हैं, जवाबदेही मांगते हैं. इसी डर से सिस्टम छात्र नहीं, अंधभक्त चाहता है – छात्रों को प्रताड़ित करता है, अंधभक्त को बढ़ावा देता है, ताकि कोई सवाल न उठे और मनमानी चलती रहे.