देहरादून. वोट चोरी को लेकर नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वोटों की चोरी कर भारतीय लोकतंत्र को खोखला करने का भाजपाई षड्यंत्र खुलकर सामने आ रहा है. जहां भाजपा को सुविधा होती मतदाता जोड़े जाते हैं, जहाँ असुविधा होती है, वहां वोटों को काटकर ‘वोट चोरी’ की जाती है. चुनाव आयोग, निष्पक्ष चुनावों का प्रहरी बनने के बजाय, “भाजपा की कुर्सी बचाओ आयोग” की तरह काम कर रहा है.

इसे भी पढ़ें- मान्यता नहीं तो संचालन नहीं! धामी सरकार ने देहरादून-हल्द्वानी में बिना मान्यता चल रहे मदरसों पर कसा शिकंजा

आगे यशपाल आर्य ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच अचानक 39 लाख मतदाता बढ़े. अब SIR में 2.07 करोड़ मतदाता ड्राफ्ट सूची से बाहर हैं. बंगाल में SIR में काटे गए नामों में से 91% अपील के बाद वापस जोड़ने पड़े. सवाल है, चुनाव के समय ये मतदाता क्या भाजपा को जिताने के लिए हटाए गए थे? अब यही खेल दिल्ली में दोहराया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- मसूरी ट्रिप का खौफनाक अंत: दिल्ली के युवक की संदिग्ध मौत, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

यशपाल आर्य ने ये भी कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले मतदाता बढ़ाये गए, फ़िर 47.56 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से गायब हैं और 33 लाख अन्य मतदाताओं को नोटिस भेजने की तैयारी है. तेलंगाना में, कर्नाटक में इसी तरह की चालबाज़ी का सामना कांग्रेस के कार्यकर्त्ता रोज़ाना कर रहें हैं. वोट चोरी के ख़िलाफ़ देश अब एकजुट हो रहा है, भाजपा की साज़िश को देश समझ चुका है, चोर पकड़ा गया है, लोकतंत्र को बंदी बनाने की सज़ा ज़रूर मिलेगी!