देहरादून. नीट पेपर लीक होने का मामला अभी शांत हुआ नहीं था कि महाराष्ट्र में TET का पेपर परीक्षा से 24 घंटे पहले ही लीक हो गया. जिसे लेकर विपक्षी दल भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं. इस मामले में नेता विपक्ष यशपाल आर्य का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, NEET से TET तक ‘डबल इंजन’ राज में युवाओं के भविष्य की सरेआम नीलामी!
इसे भी पढ़ें- भाजपा के करीबी लोग…. नीट पेपर लीक को लेकर यशपाल आर्य का बड़ा बयान, जानिए नेता विपक्ष ने ऐसा क्या कहा?
आगे यशपाल आर्य ने कहा, NEET महाघोटाले की आग अभी बुझी भी नहीं थी कि अब महाराष्ट्र TET का पेपर परीक्षा से 24 घंटे पहले ही लीक हो गया. करोड़ों युवाओं की दिन-रात की मेहनत फिर से पानी में मिल गई. कड़वी सच्चाई यह है कि जब BJP व महाराष्ट्र सरकार का सारा ध्यान सिर्फ विधायक-सांसद तोड़ने, सरकारें गिराने और अपना राजनीतिक फायदा देखने में लगा रहेगा, तो वो भला शिक्षा और युवाओं के भविष्य पर क्या खाक ध्यान देगी! सत्ता की भूख में शिक्षा माफियाओं को खुली छूट दे दी गई है. यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, हमारे देश के भविष्य की हत्या है.
इसे भी पढ़ें- श्रीराम मंदिर के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति पर भ्रष्टाचार के आरोप, अनियमित भुगतान का मामला, RTI में खुलासा
सपनों को चकनाचूर कौन कर रहा है?
इससे पहले नीट के पेपर को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि आज नौजवानों के क्या हालत है, उनके साथ कितना बड़ा छल हो रहा है, धोखा हो रहा है, उनके सपनों को चकनाचूर कौन कर रहा है? लगातार पेपरलीक हो रहे हैं और उत्तराखंड में पेपरलीक करने वाले कौन लोग है? तत्कालन मुख्यमंत्री के करीबी लोग है! पेपरलीक करने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी के करीबी लोग हैं. NEET की परीक्षा हमारे 22 लाख बेटे-बेटियों ने प्रतिभाग किया लेकिन पेपरलीक की वजह से 20 बेटे-बेटियों ने आत्महत्या कर ली! लगातार पेपरलीक होते जा रहे है! जो हमारे बच्चों ने मेहनत की, जो हमारे बच्चों के सपने है, क्या उनको आगे बढ़ने का हक नहीं है??

