देहरादून। राहुल गांधी के राष्ट्रव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” के अंतर्गत कोटा के बाद अब देहरादून में आयोजित होने वाली है। जिसकी तैयारी में उत्तराखंड कांग्रेस लग गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने “छात्रों की गूंज” को लेकर कहा कि
बहुत हुआ, चलो युवा, हाथ से हाथ जोड़ के, अन्याय का घड़ा फोड़ के। युवा ख्वाब ये जल जाएंगे, सिंहासन तब हिल जाएंगे, छात्रों की गूँज, ये है छात्रों की गूंज।

गणेश गोदियाल ने किया स्थलीय निरीक्षण

गणेश गोदियाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कल 17 जुलाई को देहरादून में प्रस्तावित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने हेतु बन्नू स्कूल ग्राउंड का वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जब युवा अपने अधिकारों के लिए एकजुट होते हैं, तभी बदलाव की नई शुरुआत होती है।

READ MORE: विकास की भेंट चढ़ी जिंदगीः सिल्क्यारा टनल में हादसा, कंक्रीट लाइनिंग का ब्लॉक टूटकर गिरने से श्रमिक की मौत

छात्रों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।

गणेश गोदियाल ने आगे कहा कि ‘छात्रों की गूँज’ केवल एक एंथम नहीं, बल्कि उन लाखों युवाओं की आवाज़ है जो अपने अधिकार, शिक्षा और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 17 जुलाई को देहरादून में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ इस जनआवाज़ का हिस्सा बनिए। आइए, उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य और न्याय की इस लड़ाई को और बुलंद करें। बदलाव अब दूर नहीं।