उत्तरकाशी. जिले में बड़ी घटना घटी है. बड़कोट साइड से लगभग 900 मीटर अंदर टनल की कंक्रीट (शॉटक्रीट) लाइनिंग का एक ब्लॉक टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं.

इसे भी पढ़ें- भगवान को लूट लिया! बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला गरमाया, मंदिर समिति के अध्यक्ष के आरोप पर गणेश गोदियाल ने डाली खुली चेतावनी

बता दें कि उत्तरकाशी जिले के सिल्क्यारा टनल में रात्रि लगभग 2:00 बजे एक दुर्घटना हुई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़कोट साइड से लगभग 900 मीटर अंदर टनल की कंक्रीट (शॉटक्रीट) लाइनिंग का एक ब्लॉक टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से झारखंड निवासी 21 वर्षीय एक श्रमिक की मृत्यु हो गई. वहीं NHIDCL द्वारा घटना की विस्तृत जांच एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जा रही है. दुर्घटना के कारणों एवं अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

गौरतलब है कि सिलक्यारा टनल पूर्व में भी घटना घटी चुकी है. इस टनल में 12 नवंबर 2023 को एक बड़ा भूस्खलन हुआ था. चारधाम ऑल-वेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत बनाई जा रही इस सुरंग का एक हिस्सा तब ढह गया था. जहां 41 मजदूर अंदर फंस गए थे. अंदर फंसे श्रमिकों को भारत के एक सबसे जटिल और ऐतिहासिक रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए 17 दिनों बाद सुरक्षित बाहर निकाला जा सका था.