संजय विश्वकर्मा, उमरिया। बांधवगढ़ में एक नए मादा बाघ शावक की एंट्री हुई है। सिवनी जिले से रेस्क्यू कर लाई गई मादा बाघ शावक को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी रेंज अंतर्गत बहेरहा बाड़े में सुरक्षित रूप से रिलीज कर दिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों और वन्यप्राणी विशेषज्ञों की मौजूदगी में यह पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

ये भी पढ़ें: जबलपुर क्रूज हादसा: जांच में आई तेजी, पर्यटन सचिव और MD के बयान दर्ज, प्रदेश की सभी वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की होगी ‘अग्निपरीक्षा’

जनहानि रोकने के लिए किया गया था रेस्क्यू

जानकारी के अनुसार यह मादा बाघ शावक सिवनी जिले के दक्षिण वन मण्डल क्षेत्र में लगातार इंसानी आबादी और गांवों के आसपास विचरण कर रही थी। गांवों के इतने नजदीक बाघ की मौजूदगी से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस शावक का सुरक्षित रेस्क्यू किया था।

स्वास्थ्य परीक्षण में पूरी तरह सामान्य

रेस्क्यू के बाद शावक को वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी की सख्त निगरानी में बेहद सुरक्षित तरीके से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व लाया गया। बाड़े में छोड़ने से पहले विशेषज्ञों द्वारा शावक का गहन स्वास्थ्य परीक्षण और निरीक्षण किया गया, जिसमें उसकी स्थिति पूरी तरह से सामान्य और स्वस्थ पाई गई है। रिलीज के बाद मादा शावक बहेरहा बाड़े के प्राकृतिक माहौल में आराम से विचरण करती हुई नजर आई।

ये भी पढ़ें: इंदौर में बड़ा एक्शन: 2 लाख की घूस मांगकर फंस गए पटवारी साहब! कलेक्टर शिवम वर्मा के एक आदेश से मंचा हड़कंप

वैज्ञानिक तरीके से होगी देखरेख

बाघ शावक के पुनर्वास को लेकर वन विभाग बेहद गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस मादा शावक को बहेरहा बाड़े में ही रखा जाएगा। जहां वन्यजीव विशेषज्ञों की देखरेख में वैज्ञानिक और तकनीकी तरीकों से उसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। जब शावक पूरी तरह से आत्मनिर्भर और खुले जंगल में रहने के अनुकूल हो जाएगी, तब उसे वापस जंगल में आजाद कर दिया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m