भोपाल। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उमराह करने गए जायरीन को सऊदी से जल्द वापस लाने के लिए ज्ञापन दिया। सनवर पटेल ने सहायता के लिए अनुरोध किया है। वहीं उन्होंने बताया कि सीएम ने फंसे हुए लोगों की मदद के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। इधर, कांग्रेस ने कहा कि सरकार इस संवेदनशील मामले पर सिर्फ बयानबाजी और फोटो सेशन में लगी हुई है।

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बोले- एमपी सरकार फिक्रमंद

एमपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। जहां उन्होंने सीएम डॉ मोहन यादव से मुलाकात की। उन्होंने उमराह करने गए जायरीन को सऊदी से जल्द वापस लाने के लिए ज्ञापन सौंपकर सहायता के लिए अनुरोध किया। सनवर पटेल ने कहा कि एमपी सरकार इस बात के लिए फिक्रमंद है। सऊदी अरब में विमान सेवा ठप होने के कारण फंसे है। सीएम से हमारे प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकत की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उमराह में जो लोग फंसे है, उनकी मदद के लिए निर्देश दिए है।

ये भी पढ़ें: Saudi Arabia में फंसे Karnataka के 800 उमराह यात्री, खाने-रहने का संकट; सुप्रीम कोर्ट जाएगी हज कमेटी

कांग्रेस ने की वापस लाने की मांग, अल्पसंख्यक मंत्री ने दिया आश्वासन

आपको बता दें कि सोमवार को कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने अल्पसंख्यक मंत्री कृष्णा गौर से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने मक्का में फंसे यात्रियों को जल्द भारत वापस लाने की मांग की थी। वहीं मुलाकात के बाद अल्पसंख्यक मंत्री कृष्णा गौर ने कहा था कि यात्रियों को वापस लाने के लिए केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा जाएगा। हमारी कोशिश रहेगी कि जल्द यात्रियों को भारत वापस लाया जाए। मंगलवार को कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने सरकार पर निशाना साधा।

ये भी पढ़ें: सावधान! उमराह यात्रा के नाम पर ऐसे हो रही ठगी: 5 लोगों से हड़पे 20 लाख, पैसे वापस मांगने पर देता था ईरान-इजराइल युद्ध का हवाला

एमपी के 300 लोगों के फंसे होने का दावा

उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। हाथी के दांत दिखाने के और, खाने के कुछ और है। अब्बास ने कहा कि देश के नागरिकों पर संकट है। सरकार इस संवेदनशील मामले पर सिर्फ बयानबाजी कर फोटो सेशन में लगी है। गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते हजारों भारतीय यात्री मक्का में फंसे हुए है। दावा किया जा रहा है कि देशभर से लगभग 4 हजार और मध्य प्रदेश के करीब 300 लोग सऊदी अरब में फंसे हुए है। यह सभी सऊदी के मक्का शहर में धार्मिक यात्रा ‘उमराह’ करने गए हुए थे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m