शिवम मिश्रा, रायपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान विभागीय योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से जुड़े नियुक्ति संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रामदास आठवले सुबह 8:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे रायपुर स्थित स्टेट गेस्ट हाउस जाएंगे, जहां अधिकारियों के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से जुड़ी योजनाओं को लेकर बैठक करेंगे। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही रायपुर नगर निगम में SC/ST बैकलॉग पदों पर नियुक्तियों को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा प्रस्तावित है। इसके बाद सुबह 10:45 बजे रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री मीडिया से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

रायपुर में कार्यक्रमों के बाद रामदास आठवले सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर में वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शाम 4:30 बजे बिलासपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद गौरव सम्मान समारोह में शामिल होंगे। दौरे के अंत में आठवले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान सामाजिक न्याय, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण और केंद्र की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर चर्चा हो सकती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें