लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अपनी मीडिया और प्रचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया संगठनात्मक ढांचा तैयार किया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए नए मीडिया विभाग की घोषणा की है. सोमवार (14 सितंबर 2026) को कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य और AICC मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने नियुक्तियों की सूची जारी की. नई टीम में प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं.

इसे भी पढ़ें- IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, 17 साल की नौकरी बाकी थी; X पर लिखा- बढ़े चलो

प्रियंका गुप्ता और संजीव कुमार सिंह को बड़ी जिम्मेदारी

नए मीडिया विभाग में प्रियंका गुप्ता और संजीव कुमार सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में मीडिया गतिविधियों के समन्वय के लिए छह क्षेत्रीय समन्वयक नियुक्त किए गए हैं. मोइन हसन खान को पश्चिम, राजेंद्र सागर को ब्रज, प्रेम नारायण पाल को बुंदेलखंड, डॉ. पूर्वी वर्मा को अवध, ओम प्रकाश सरोज को प्रयाग और पुनीत पाठक को पूर्वी क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है.

प्रदेश स्तर पर प्रवक्ताओं की लंबी टीम

कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर बड़ी संख्या में प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों को भी जिम्मेदारी दी है. अन्नू प्रसाद पासवान, सिद्धि श्री, सचिन रावत, अंशू अवस्थी और डॉ. हिलाल नकवी समेत कई नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है. इसके अलावा 21 नेताओं को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

रिसर्च और जिला स्तर पर भी फोकस

पार्टी ने जिला स्तर पर भी मीडिया टीम तैयार की है. राहुल राय, हिमांशू चौधरी, विवेक ओझा, शिव कुमार गौतम, मोहित श्याम, डॉ. यशवंत सिंह और सवित्री त्रिपाठी को जिला प्रवक्ता बनाया गया है. डॉ. हिलाल नकवी को अनुसंधान प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है. राज्य शोधकर्ताओं की अलग टीम भी बनाई गई है.

इसे भी पढ़ें- यूपी में बारिश-बाढ़ का कहर! 72 जिलों में अलर्ट, 26 में बाढ़; 4 लाख लोग प्रभावित

प्रचार के लिए अलग समन्वयक नियुक्त

कांग्रेस ने प्रचार अभियान को व्यवस्थित करने के लिए प्रदेश प्रचार समन्वयकों की टीम भी बनाई है. इसमें अक्षय सिंह, अमन कुमार, अनुराग प्रकाश, संगीता श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार मौर्य समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है. नई व्यवस्था के जरिए पार्टी प्रदेश और जिला स्तर पर अपने मुद्दों, प्रतिक्रियाओं और राजनीतिक संदेश को ज्यादा प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने की तैयारी में है.