लखनऊ। राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया है। बांदा निवासी युवक के बैग से 26 कारतूस बरामद हुए है। संदिग्ध यात्री लखनऊ से नई दिल्ली जा रहा था। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। उसके खिलाफ सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है।
सीआईएसएफ ने उसे तुरंत हिरासत में लिया
पुलिस ने बताया कि संजीव अवस्थी नाम का युवक गुरुवार सुबह 9:10 बजे इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान से दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। चेकिंग के दौरान उसके बैग से 0.32 बोर रिवाल्वर के 18 और 30.06 एमएम राइफल के 8 कारतूस मिले। जिसके बाद सीआईएसएफ ने उसे तुरंत हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद सरोजनी नगर पुलिस के हवाले कर दिया।
READ MORE: रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! स्वर्गद्वारी धाम जा रही बस खाई में गिरी, दो श्रद्धालुओं की मौत
बताया जा रहा है कि युवक ने थाने में अपने दोनों शस्त्रों के लाइसेंस प्रस्तुत किए। लाइसेंस की पुष्टि के बाद पुलिस ने बरामद कारतूस जब्त कर उन्हें जाने दिया। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि कारतूस गलती से बैग में रह गए थे। इस घटना के कारण संजीव की दिल्ली जाने वाली उड़ान छूट गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

