कासगंज। जिले में एक बुजुर्ग के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि 70 वर्षीय रामविलास को कुछ लोगों ने पेड़ से बांध दिया और उनके चेहरे पर कालिख पोतने के बाद बेरहमी से मारपीट की।

इस दौरान कई बार उनका सिर पेड़ से टकराया गया। इतना ही नहीं, उनके गले में चप्पलों की माला डालकर पूरे गांव में जुलूस भी निकाला गया।

इलाके में चर्चा का माहौल

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने रामविलास पर गांव के लड़के-लड़कियों के बीच पैसे लेकर मोबाइल फोन पर बातचीत कराने और खेतों में मुलाकात करवाने का आरोप लगाया है। इसी आरोप को लेकर कथित तौर पर उनके साथ यह घटना की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

READ MORE: यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

हालांकि, रामविलास पर लगाए गए आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।