लखनऊ। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक होने के आरोप के चलते 3 मई को हुई NEET परीक्षा रद्द कर दी है। जिसको लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा है। सपा मुखिया ने कहा कि ‘क्या गारंटी है कि फिर पेपर लीक नहीं होगा?लाखों बच्चें,उ नके करोड़ों परिजनों में हताश है।
अखिलेश ने भाजपा सरकार को घेरा
अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि ये क्या गारंटी कि दुबारा करवाने पर परीक्षा फिर लीक नहीं होगी। इस समाचार से लाखों बच्चों और उनके करोड़ो परिजनों के बीच भाजपा की भ्रष्टाचारी व्यवस्था के विरुध्द बेहद आक्रोश और हताशा है। पेपर लीक के कारण NEET 2026 की परीक्षा रद्द होना केवल एक प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि 23 लाख छात्रों और उनके परिवारों के भविष्य पर सीधा प्रहार है।
READ MORE: सैलरी से पेट नहीं भरता? पर्यटन विभाग के उप निदेशक का घूस लेते हुए वीडियो वायरल
भाजपा सरकार मतलब नाकाम सरकार
अखिलेश ने आगे कहा कि जब तक भ्रष्ट भाजपा सरकार रहेगी, ‘लीक’ की लीक पर ही परीक्षा प्रणाली चलती रहेगी। जब तक भाजपा सरकार रहेगी परीक्षा होती रहेगी लीक, भाजपा के जाने के बाद ही परीक्षा प्रणाली होगी ठीक। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और युवाओं के साथ घोर अन्याय है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

