बहराइच। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला को जिन्दा जलाने का प्रयास किया गया है। महिला ने अपने सौतले भाइयों पर जमीनी बिवाद में जिन्दा जलाने का आरोप लगाया है। महिला को गंभीर हालत में बहराइच मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
महिला को जिंदा जलाने की कोशिश
यह पूरा मामला जिले के दरगाह थाना छेत्र के नुरुद्दीम चक की है। जहां चंदा (14 वर्षीय) नाम की महिला अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान उसके भाईयों और भतीजों ने जमीन विवाद में उसे मारने का प्लान बनाया और घर में आग लगा दी। इस घटना में उसके भतीजे और सौतले भाई मोहम्मद शमी, मोहम्मद शफी, मोहम्मद आश्मी शामिल थे। आग लगने के बाद महिला जब जान बचाकर भागने लगी तो आरोपियो ने उसे व उसके पति को पकड़कर भाइयों ने रस्सी से बांध दिया।
READ MORE: सड़क पर दौड़ी मौत, पिकअप और बाइक में टक्कर, 2 युवकों की थम घई सांसें
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और महिला को उसके भाईयों के कब्जे से छुड़ाया। इसी दौरान महिला झुलस गई थी। उसे आनन फानन में शहर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने की तैयारी चल रही है।

