सुलतानपुर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसे में एम्बुलेंस सवार एक युवक सांसें थम गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह पूरा मामला जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां बिरसिंहपुर के पास गाजीपुर से लखनऊ जा रही फॉर्च्यूनर और एक एम्बुलेंस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि एम्बुलेंस में सवार भोलू प्रकाश (36 वर्ष) को गंभीर चोटें आई है। आनन फानन में उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल वीरसिंहपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

READ MORE: ‘योजनाओं को जनता तक पहुंचाना जरूरी…’, CM योगी ने सहारनपुर में कई परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, कहा- 2017 के बाद स्थिति पूरी तरह बदली

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने बताया कि एम्बुलेंस पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए गलत साइड से जा रही थी। इसी दौरान कार से टकरा गई।