मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने रैली का ऐलान किया है, उनसे ही पूछा जाना चाहिए कि उनका मकसद क्या है. सत्ता से दूर होने की बौखलाहट में विपक्ष तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है.
इसे भी पढ़ें- 2022 में जनमत की लूट! सपा ने चुनाव आयोग और BJP पर फर्जी वोट जुड़वाने के लगाए आरोप, दे डाली खुली चेतावनी
कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन बड़ी-बड़ी रैलियों और प्रदर्शनों से आम जनजीवन को बाधित करना उचित नहीं है. इससे बाजार, व्यापार और आम नागरिकों की दिनचर्या प्रभावित होती है. उन्होंने कहा कि देश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है और सभी कार्य कानूनी प्रक्रिया के तहत किए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी ने घुमा फिरा के बता दिया कि…वोटर लिस्ट से 1.27 लाख वोटरों के नाम कटने का दावा, जानें सपा सुप्रीमो ने BJP को घेरते हुए क्या कहा?
विपक्षी दलों की हालिया गतिविधियों को देश और समाज को कमजोर करने वाला बताते हुए उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है. भाजपा संगठन और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ स्तर तक मजबूत है और सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाया जा रहा है. आगामी चुनाव में पार्टी पहले से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी.

