मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. मौलाना अरशद मदनी के विवादित बयान पर रामनगरी अयोध्या की सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने मदनी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मौलाना साहब को अपनी गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें- पति, पत्नी, कलेश और खूनी कांडः कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर युवक ने बीवी को दी खौफनाक मौत, घटना जानकर कांप उठेगी रूह

महंत राजू दास ने कहा कि देश में लोकतंत्र है, लेकिन देश की बागडोर इस समय सनातनी, राष्ट्र रक्षक, धर्मपरायण और धर्म के प्रति निष्ठावान लोगों के हाथों में है. ऐसे में इस तरह के बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने दो टूक कहा कि आक्रांताओं ने जहां-जहां मंदिरों और हिंदू धार्मिक स्थलों को तोड़कर मस्जिदें बनाई थीं, वे सभी स्थान अब खाली कराए जाएंगे. यह सोचना गलतफहमी है कि जहां मस्जिदें थीं, वहां दोबारा इस्लामिक प्रतीक स्थापित होंगे.

इसे भी पढ़ें- ‘घर छोड़ देने से कोई पराया नहीं होता’, केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश की चुटकी, बोले- अंदर से ये भी खुश हैं

महंत ने दावा किया कि ज्ञानवापी का मामला भी अब समाप्ति की ओर है और वहां भव्य मंदिर का निर्माण होगा. वहीं मथुरा में भी अयोध्या की तर्ज पर भव्य श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर बनाया जाएगा.उन्होंने मौलाना मदनी को नसीहत देते हुए कहा कि वे सनातनी बनें, राष्ट्रभक्त बनें और भारत के बहुसंख्यक समाज की भावनाओं को समझें. अगर वे नहीं समझे तो हिंदुस्तान में रहना मुश्किल होगा, क्योंकि हिंदू समाज अब एकजुट और जागरूक हो चुका है.