मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद आठों आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. एंटी करप्शन कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के बाद सभी आरोपियों की ज्यूडिशियल रिमांड 22 अगस्त तक बढ़ा दी है. सोमवार को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया था.
इसे भी पढ़ें- रात के अंधेरे में मौत का खेलः मकान के पीछे से घर में घुसे हमलावर, युवक की छीनी सांसें, खूनी की तलाश में खाकी
बता दें कि कोर्ट में पेशी के दौरान अभियोजन पक्ष ने रिमांड बढ़ाने की मांग की, जिस पर कोर्ट ने सहमति जताते हुए 22 अगस्त तक रिमांड बढ़ाने का आदेश दे दिया. वहीं दूसरी तरफ आरोपियों के बचाव में लीगल डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता कुलशेखर सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है. अधिवक्ता ने कोर्ट में दलील दी है कि उनके मुवक्किलों पर एंटी करप्शन की धाराएं गलत तरीके से लगाई गई हैं. यह मामला एंटी करप्शन के दायरे में नहीं आता है.
इसे भी पढ़ें- “न भाजपा, न विपक्ष!” मायावती ने युवाओं के सामने रखी ऐसी शर्त, मच गया सियासी बवाल
उन्होंने कोर्ट से इन धाराओं को हटाने की मांग की है. कोर्ट ने बचाव पक्ष की इस अर्जी को स्वीकार करते हुए इस पर सुनवाई के लिए 12 अगस्त की तारीख नियत की है. 12 अगस्त को कोर्ट यह तय करेगा कि आरोपियों पर लगी एंटी करप्शन की धाराएं बरकरार रहेंगी या हटाई जाएंगी. इस सुनवाई पर सभी की नजर टिकी हुई है.


