अनूप मिश्रा, बहराइच. बहराइच थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवलापुर के मजरा मथुरा पुरवा निवासी सिद्धनाथ यादव के 28 वर्षीय पुत्र सुरेश यादव का शव शनिवार सुबह सरयू नहर के रनियापुर माइनर के पास आम के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला. युवक के फांसी लगाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
इसे भी पढ़ें- शिक्षा, सरकार और सियासतः छात्र आंदोलनों को लेकर सरकार-विपक्ष बरसीं मायावती, चिंता जाहिर करते हुए दे दिया बड़ा बयान
बताया जा रहा है कि युवक शुक्रवार रात घर से निकला था. शनिवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने आम के पेड़ से शव लटका देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें- शिक्षा, सरकार और सियासतः छात्र आंदोलनों को लेकर सरकार-विपक्ष बरसीं मायावती, चिंता जाहिर करते हुए दे दिया बड़ा बयान
हालांकि, युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुट गई है. जांत के बाद ही मौत के पीछे की असल वहज का पता चल सकेगा. थानाध्यक्ष संदीप कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.


