अनूप मिश्रा, बहराइच. थाना क्षेत्र में गोपारा गांव से परसिया आलम जा रही एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. कार में आग लगता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. कार चालक सर्वेश मिश्र ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें- सत्ता से दूर होने की बौखलाहट में…कीर्ति वर्धन सिंह ने विपक्ष की रैली पर साधा निशाना, जानिए विदेश राज्य मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया?

जानकारी के अनुसार, सर्वेश मिश्र अपनी कार से गोपारा गांव से परसिया आलम जा रहे थे. इसी दौरान अचानक कार से धुआं निकलने लगा. जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक कार के अगले हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार धू-धूकर जलने लगी.

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी ने घुमा फिरा के बता दिया कि…वोटर लिस्ट से 1.27 लाख वोटरों के नाम कटने का दावा, जानें सपा सुप्रीमो ने BJP को घेरते हुए क्या कहा?

वहीं कार में आग लगी देखकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. ग्रामीणों ने एकजुट होकर काफी मशक्कत की और आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली. हालांकि आग से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.