संजय तिवारी, बलिया. सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्ष 2017 से पहले और बाद में अपराध को लेकर दिए गए बयानों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने मुख्यमंत्री की “जीरो टॉलरेंस” नीति पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए. धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस की नीति कथित तौर पर “पीडीए परिवार” के लिए है, जबकि मुख्यमंत्री की जाति से जुड़े अपराधियों के लिए यह नीति लागू नहीं होती.

इसे भी पढ़ें- UP Elections: भाजपा ने बिछाई नई सियासी बिसात! मोर्चों का हुआ पुनर्गठन, अनस उस्मानी बने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

सपा सांसद ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा 19 अपराधियों की सूची और उनका ब्यौरा मांगा गया था. उनके मुताबिक, 19 में से 16 अपराधी मुख्यमंत्री की जाति के हैं. उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस तरह सरकार “वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट” की बात करती है, उसी तरह मुख्यमंत्री द्वारा कथित तौर पर हर जिले में एक-एक माफिया पाला गया है.

इसे भी पढ़ें- PDA और Gen-Z भाजपा का…अखिलेश यादव का बड़ा बयान, BJP की हारने के लिए कर दी बड़ी अपील

ब्रजभूषण शरण सिंह के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

वहीं, भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के उस बयान पर भी धर्मेंद्र यादव ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव के बिना सब सूना है. धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उन्हें खुशी है कि ब्रजभूषण शरण सिंह ने सच्ची बात कही है. उन्होंने कहा, यह सच है कि अखिलेश यादव के बिना सब सूना है.