अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ओरवा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सकलडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें- एटा में मौत का मंजर : सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, 5 की मौत, कई घायल
बता दें कि ओरवा गांव निवासी जितेंद्र राय (35) गुरुवार रात भोजन करने के बाद घर के बाहर करकट (टीन शेड) के नीचे सोने चले गए थे. शुक्रवार सुबह जब उनकी पत्नी उठी और करकट की ओर गई तो देखा कि जितेंद्र प्लास्टिक की रस्सी के सहारे करकट में लगी बल्ली से लटके हुए हैं. यह दृश्य देखते ही पत्नी की चीख निकल गई. शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
इसे भी पढ़ें- ‘पीट देगा अहीर’ : राजभर ने बताया PDA का नया अर्थ, कहा- सपा यादववादी पार्टी, अपमानित महसूस कर रहे दलित और पिछड़े
घटना की सूचना तत्काल सकलडीहा पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि वह शराब का आदी था. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

