CM Yogi Janta Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने सभी जनसमस्याओं के प्रभावी और समयबद्ध निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

सीएम योगी ने इस दौरान अफसरों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सबको न्याय मिले। हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ (CM Yogi Janta Darshan) मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।

रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं

बता दें कि जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में जाने के लिए किसी विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है। जनता दरबार में कोई भी नागरिक सीधे पहुंच सकता है और अपनी शिकायत या समस्या मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों बता सकता है। हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि लोग अपनी समस्याओं को जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर पहले से ही ऑनलाइन दर्ज करें।

READ MORE: ‘वो क्या करेंगे दूध का दूध और पानी का पानी…’, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- लालच ने मार दिया है, उनकी आंख का पानी

इससे उनकी शिकायत को पहले से रिकॉर्ड में लाया जा सकता है और जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में चर्चा के दौरान उसे प्राथमिकता से देखा जा सकता है। जनता दरबार के समय या स्थान में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल देखा जा सकता है।