वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में लगभग 6,350 करोड़ के अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि आज काशी में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में प्रदेश की आधी आबादी और प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन करता हूं।
हम सभी नए भारत का दर्शन कर रहे
प्रधानमंत्री मोदी के विजन का परिणाम है कि हम सभी नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। यह नया भारत भौतिक विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हम विकसित भारत की संकल्पना को पूरा कर रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा कहा कि देश में 4 जातियां हैं जिनमें नारी, गरीब, युवा और अन्नदाता शामिल हैं।
READ MORE: ‘BJP में गया तो मुंह काला कर देना…’, सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- मेरी गारंटी तो नरेंद्र मोदी भी ले सकते हैं
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि समग्र विकास की धारणा को बढ़ा रहे है,काशी पूरी दुनिया के लिए आकर्षण केंद्र बना हुआ है। काशी में विरासत,विकास का अद्भुत संगम,काशी नए कलेवर के रूप में सामने है। देश की आधी आबादी में विपक्ष के नकारात्मक रवैये से आक्रोश है। आधी आबादी पीएम मोदी के साथ खड़ी है। महिला आरक्षण को रोकने की कुत्सित कोशिश’काशी को विकास की नई सौगात मिल रही है। काशी में PM मोदी का स्वागत‘विकसित भारत की संकल्पना साकार हो रही है।
CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना
सीएम योगी ने आगे कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में पारित कराने के लिए यह जिम्मा प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 11-12 वर्ष में नारी सुरक्षा के लिए अपने हाथों में लिया था। 2029 तक महिलाओं का वह अधिकार जिसके तहत उन्हें देश की संसद में 33% आरक्षण प्राप्त हो, उसे रोकने की साजिश विपक्ष द्वारा की गई है। उसके खिलाफ देश की आधी आबादी के मन में आक्रोश नजर आ रहा है।
READ MORE: राजनीति अपनी जगह है और… अनुपमा जायसवाल से मिले अखिलेश, सपा चीफ का पुतला फूंकते समय झुलसी थी BJP विधायक
पीएम ने महिलाओं के जीवन में बदलाव आया
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि काशी केवल एक शहर या भूगोल का हिस्सा नहीं है, यह अनादि, अनंत संस्कृति की वो जीवंत चेतना है, जिसने युगों-युगों से भारत को ज्ञान, शक्ति और भक्ति की राह दिखाई है। मैं इस पवित्र भूमि को नमन करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के जीवन में जो बदलाव लाया है…आज महिलाएं समाज को जोड़ने के साथ-साथ एक निर्णायक नेतृत्व दे रही हैं।
आज जब पूरा हिंदूस्तान महिला नेतृत्व को आगे देखना चाहता है, उसका भी संकल्प जिस प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी ने लिया है, निश्चित रूप से वे आने वाले समय में इस संकल्प को सिद्धि की ओर लेकर चलेंगे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

