अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. ग्रामसभा रोहड़ा स्थित भुवनेश्वर बाबाजी मंदिर परिसर में गुरुवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनपंचायत एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा रहे. इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा.

इसे भी पढ़ें- 20 हजार अभी लो, 30 वोट देने के बाद! योगी सरकार महिलाओं के खाते में पैसे डालने की कर रही तैयारी, अखिलेश यादव ने बताया जुमला

राम आसरे ने कहा, जब तक देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार रहेगी, तब तक गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, किसानों और नौजवानों के साथ अन्याय और अपमान होता रहेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि अत्याचार करने वालों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है. समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पीडीए वर्ग को न्याय और प्रदेश के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- आपके पालतू गुंडे इस हद तक…अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, जानिए आखिर मंत्री ने क्यों बोला तीखा हमला

सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि थाना और तहसील भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं और किसान, नौजवान, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं महिलाएं उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- आत्महत्या नहीं, ‘सिस्टम’ ने मारा है! ऊंचाहार में पुलिसिया ‘प्रताड़ना’ की भेंट चढ़ा एक और नौजवान, तंग आकर फांसी लगाकर दी जान

मुगलसराय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों को सम्मान एवं राजनीतिक हिस्सेदारी दी है. सपा सरकार में राम आसरे विश्वकर्मा को मंत्री बनाकर विश्वकर्मा समाज को प्रतिनिधित्व दिया गया. उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की जयंती 17 सितंबर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का भी उल्लेख किया.