अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. मुगलसराय थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में भूमि सीमांकन के दौरान सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम पर हमला करने और महिला आरक्षी से मारपीट कर मोबाइल फोन छीनने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई किया. मामले में 4 पुरुष और 3 महिलाओं समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सीमांकन कार्य में प्रयुक्त जरीब औऱ महिला आरक्षी का छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव में हिम्मत है तो मथुरा और… CM योगी का सपा सुप्रीमो के बयान पर करारा पलटवार, दे डाली बड़ी चुनौती

बता दें कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ग्राम कबीरपुर स्थित गाटा संख्या-11 की भूमि का पैमाइश और सीमांकन कार्य राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम की मौजूदगी में कराया जा रहा था. इसी दौरान कुछ लोगों ने सीमांकन कार्य का विरोध करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की और पुलिस व राजस्व टीम पर हमला कर दिया. उपद्रवियों ने सीमांकन में प्रयुक्त जरीब छीनकर कार्य रुकवा दिया और अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की.

इसे भी पढ़ें- बच के रहना रे बाबा! 1 जुलाई से अवैध स्कूली वाहनों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान, ये चीजें नहीं रही तो स्कूल प्रबंधन को पड़ जाएंगे लेने के देने…

वहीं घटना के दौरान महिला आरक्षी रिंसू सिंह जब मौके की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही थीं, तभी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन छीन लिया. इसके बाद पुलिस और राजस्व टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया, जिसमें तीन महिला आरक्षियों को चोटें आईं. घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई.
मामले में राजस्व निरीक्षक वीर बहादुर की तहरीर पर थाना मुगलसराय में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी! आपको सिर्फ ‘सपाई अब्दुल्लों का मोहल्ला’ ही दिखा? ओपी राजभर का करारा हमला, जानिए क्यों कहा ऐसा?

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सतीश सोनकर, शिवम सोनकर उर्फ अंशु कुमार, सन्नी सोनकर, सुशील सोनकर, गीता देवी, सोनी देवी तथा नगीना कुमारी उर्फ मधु को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके कब्जे से छीनी गई जरीब और महिला आरक्षी का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया. पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. वहीं, मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.