अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेड़वा स्थित रिंग रोड ब्रिज के नीचे सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. उसकी उम्र के बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है.
इसे भी पढ़ें- न कानून का खौफ, न कानून के रखवालों का! जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपए की लूट, बदमाशों की तलाश में खाकी
जानकारी के अनुसार, शनिवार को पंचफेड़वा रिंग रोड ब्रिज के नीचे किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी. हादसे में युवक की मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर अलीनगर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया.
अलीनगर थाना प्रभारी गंगाराज सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं. साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- पंडित जी भाजपा को खतरा है या सनातन को! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर भड़के रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष, जानिए ऐसा क्या कहा?
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके. इसके अलावा दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है. युवक की पहचान होने के बाद ही उसके परिवार और अन्य आवश्यक विवरणों की जानकारी सामने आ सकेगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

