देहरादून. हाल ही देश में गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी की गई है. बढ़ते दाम की वजह से लोगों की मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है. गरीब परिवार की मुसीबत तब और दोगुनी हो जाती है, जब मोदी सरकार ने उज्जवला योजना के तहत दिए जाने वाले सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 12 से घटाकर 4 कर दिया है. ऐसे में महिलाएं फिर से चूल्हे पर खाना पकाने पर मजबूर हैं. जिसे लेकर नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है.

इसे भी पढ़ें- जरा संभलकर रहना! गुलदार ने महिला पर किया हमला, फिर घसीटते हुए ले गया साथ, खौफ में जी रहे ग्रामीण

यशपाल आर्य ने कहा, भाजपा सरकार के 12 वर्षों का सच अब देश की माताओं और बहनों के रसोईघर में साफ दिखाई दे रहा है! उज्ज्वला योजना के नाम पर बड़े-बड़े वादे किए गए, धुएं से मुक्ति और सस्ते गैस सिलेंडर का भरोसा दिया गया, लेकिन आज स्थिति यह है कि सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या लगातार घटाई जा रही है और रसोई का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है!

इसे भी पढ़ें- CM धामी ने मानसून सीजन की तैयारियों की समीक्षा, प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश

आगे उन्होंने कहा, 12 सिलेंडरों के वादे से शुरुआत हुई, फिर संख्या 9 हुई और अब केवल 4 सिलेंडरों तक सीमित कर दी गई! दूसरी ओर गैस की बढ़ती कीमतों ने करोड़ों परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है! जब गरीब परिवार गैस रिफिल कराने में असमर्थ हों और महिलाएं फिर से लकड़ी और चूल्हे के धुएं में खाना बनाने को मजबूर हों, तो यह किसी योजना की सफलता नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की विफलता का प्रमाण है!