पौड़ी गढ़वाल. एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. गुलदार ने महिला पर हमला कर मौत की नींद सुला दी. हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. महिला की लाश को पीएम के लिए भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें- जो चुनौतियां खड़ी हैं, उनका भी आंकलन करना चाहिए और… सिलक्यारा में किए आपदा प्रबंधन को लेकर पूर्व CM हरीश रावत का बड़ा बयान
बता दें कि पूरा मामला कोट ब्लॉक के बाडयू गांव का है. जहां रहने वाली प्रभा देवी घर से कुछ ही दूरी पर चारा लेने के लिए कई गई थीं. इसी दौरान गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया. उसके बाद घसीटते हुए एक खंडरनुमा जगह पर ले गया. वहीं जब महिला घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की.
इसे भी पढ़ें- कार्रवाई भी देख-देखकर होती है जनाब! पूर्व CM बोले- जहां रसूखदार लोग हैं, वहां DDA को नियम-कानून याद नहीं आ रहे…
वहीं खाफी देर तक खोजने के बाद महिला की लाश परिजनों और गांव वालों को मिली. वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क रहने और अकेले न घूमने की सलाह दी है. साथ ही गुलदार को ट्रैक करने की कोशिश में वन विभाग के कर्मचारी जुट गए हैं.
