फतेहपुर. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. रिंद नदी में नहाने गए 8 युवक डूब गए. हालांकि, 4 को मछुआरों ने बचा लिया. वहीं 4 की डूबने से मौक हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.

इसे भी पढ़ें- खाक छान रही खाकी! दबंग ने ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा, शिकायत के बाद भी योगी के सुशासन’राज’ में नहीं हो रही कार्रवाई

बता दें कि घटना ललौली थाना क्षेत्र का है. गर्मी से राहत पाने के लिए तपनी गांव के 9 युवक रिंद नहाने के लिए गए. इस दौरान नहाते वक्त सभी युवक गहरे पानी में चले गए और सभी डूबने लगे. सभी को डूबता देख मौके पर मौजूद मछुआरों ने बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी. हालांकि, मुछआरे 4 युवकों को ही बचाने में सफल रहे.

इसे भी पढ़ें- हाइवे पर मौत का तांडवः डंपर और ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की उखड़ी सांसें, 4 लड़ रहे जिंदगी की जंग

वहीं 4 युवक की डूबने से मौत हो गई. बचाए गए चारों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ची कराया गया है. पुलिस ने मृतकों की लाश को पीएम के लिए भेजा है. मरने वालों की पहचान हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल देखने को मिल रहा है.