गोरखपुर। जिले में मॉर्निंग वॉक पर निकलें पूर्व मंत्री गंगा प्रसाद निषाद पर घर के बाहर ही जानलेवा हमला होने से हड़कंप मच गया। आरोपियों ने सैंटरिंग में इस्तेमाल होने वाले हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे उनके बाई आंख के ऊपर गंभीर चोट लगी।
10 दिन पहले पड़ोसियों से विवाद हुआ था
आनन- फानन में उन्हें चरगांवा सीएचसी ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के मुताबिक लगभग 10 दिन पहले पड़ोसियों से विवाद हुआ था
READ MORE: यह मेरे मरने का समय नहीं था, मगर… पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस का वर्जन: प्रकरण में दो सगे भाईयों के मध्य पानी निकालने को लेकर विवाद है। जिसमें दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यह खबर अपेडट की जा रही है

