गोरखपुर। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले युवक ने वीडियो बनाया और कहा कि यह मेरे मरने का समय नहीं था, मगर में पत्नि के उत्पीड़न से हार गया। FIR कराई, जिससे वह टूटता गया। इस कदर टूटा की जिंदगी ही ख़त्म करनी पड़ी। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
फंदे से लटका मिला युवक का शव
मिली जानकारी के अनुसार कुशीनगर के वेलवा पलकधारी गांव निवासी प्रद्युम्न कुमार यादव( 33 वर्षीय़) एमपी के एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर था। उसके भाई राघवेंद्र यादव को सूचना मिली कि प्रद्युम्न कुमार का शव बुढ़िया माता मंदिर के पास एक पेड़ से लटका मिला है। यह सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और वो आनन फानन में गोरखपुर पहुंचा फिर शव की पहचान की। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
साल 2017 में हुई थी युवक की शादी
भाई राघवेंद्र यादव ने बताया कि प्रद्युम्न की शादी 2 जून 2017 को सोहाग गांव की अर्पिता यादव से हुई थी। शादी के बाद अर्पिता यादव तकरीबन तीन महीने तक ससुराल में रही फिर अधिकतर समय पति के साथ हरियाणा में रही। साल 2020 में पति-पत्नी के रिश्ते बिगड़ने लगे परिवार के लोगों ने दोनों को समझाया लेकिन मामला नहीं सुलझा। दोनों के रिश्ते इस कदर खराब हो गए कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इस शादी से दोनों की 5 साल की बेटी है, जो अपनी मां के साथ रहती है।
READ MORE: प्रयागराज में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही: 26 लोगों ने जान गंवाई, परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा देने की तैयारी
पत्नी ने दर्ज कराया था केस
बताया जा रहा है कि मृतक प्रद्युम्न की पत्नी ने उस पर दहेज उत्पीड़न और भरण-पोषण से संबंधित मुकदमा किया था। दोनों का केस पारिवारिक न्यायालय पडरौना में विचाराधीन है। इस मामले में 12 मई को तारीख लगी लेकिन विवाद नहीं सुलझा। जिसके बाद कोर्ट ने 21 जुलाई की ताऱीख दी थी। इधर, केस के सिलसिले में बार प्रद्युम्न को छुट्टी लेकर आना पड़ता था। जिसके चलते उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और वह डिप्रेशन में भी चला गया था।
READ MORE: CM योगी का महराजगंज दौरा आज, 42 से अधिक परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
मरने से पहले युवक ने वीडियो बनाया और कहा कि हार गया जिंदगी से। इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी है। मेरे मरने का समय नहीं, पर पत्नी के अत्याचार से जीने की इच्छा भी नहीं। मुझे कोई यह न कहे कि मैं बेसमय मर गया। युवक ने आरोप लगाया कि पत्नी ने उस पर जबरन दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया। उसने नई जिंदगी के लिए अर्पिता का हाथ थामा लेकिन उसने ही उसे तोड़ कर रख दिया। युवक ने अपने बड़े भाई को कहा कि मम्मी पापा को एहसान मत होने देना कि उसका एक बेटा इस दुनिया में नहीं है।

