रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली। जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के निसगर गंगा घाट पर गंगा स्नान करने गए चार किशोर अचानक गहरे पानी में फंस गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन जब तक सभी चारों को बाहर निकाला गया, तब तक तीन किशोरों की मौत हो चुकी थी।मृतकों की पहचान हरिओम (20), हरिशंकर (15) और सतेंद्र के रूप में हुई है।
पूरे इलाके में शोक की लहर
तीनों रानीखेड़ा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। चौथा किशोर घायल है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैl घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
READ MORE: नेग को लेकर बवाल, किन्नरों ने दूल्हे के भाई को मारी गोली, फिर…
वहीं गंगा नदी में डूबे तीन युवकों की मौत के मामले में डीएम सरनीत कौर और एसपी रवि कुमार ने परिजनों से की मुलाकात। डीएम ने तीन दिन के भीतर मदद का भरोसा दिया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

