गाजियाबाद. हैवानियत की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां 13 साल की किशोरी के साथ रेप कर गर्भवती कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- ‘सपाइयों शर्म करो…चुल्लू भर पानी में डूब मरो’, सूर्या चौहान हत्याकांड को लेकर सपा पर तीखा हमला, ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर दिया बड़ा बयान

बता दें कि पूरा मामला लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है. जहां रहने वाली किशोरी को उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने हवस का शिकार बनाया. दरिंदे ने 3 महीने तक हवस मिटाई. मामले की जानकारी तब हुई, जब पीड़िता ने परिजनों से पेट दर्द की शिकायत की. जिसके बाद परिजन अस्पताल लेकर गए. जहां जांच कर डॉक्टरों ने किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें- अब तक खाक छान रही खाकी! लगभग 2 महीने पहले हुई युवती की मौत, पुलिस ने परिजनों को जो बताया जानकर रह जाएंगे सन्न

उसके बाद परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने पड़ोसी के काली करतूत की पोल खोली. जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने पहुंचकर पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज कराया. केस दर्ज होने के बाद पुलिस आऱोपी को गिरफ्तार करने में जुटी. इस दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर फायरिंग की, जिसका जवाब पुलिस ने भी दिया और पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी. आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूछताछ में उसने दरिंदगी के गुनाह को कबूल लिया है.