लखनऊ. योगी सरकार में मंत्री और सुभसपा सुप्रीमो ओपी राजभर लगातार सपा और अखिलेश यादव पर हमलावर हैं. ओपी राजभर ने गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड को लेकर सपा पर निशाना साधा है. ओपी राजभर ने कहा, अखिलेश जी जरा अपने प्रवक्ताओं को इंसानियत का पाठ पढ़ाइए! बकरीद पर आपके वोटर असद ने मासूम सूर्या चौहान की कुर्बानी दे दी और सोशल मीडिया में फक्र से वीडियो डालता रहा. जब पुलिस ने उसे मुठभेड़ में ठोंका तो आपके प्रवक्ता छाती कूट रुदाली गान करने लगे. कह रहे हैं कि उन्हें ऐसी कानून व्यवस्था नहीं चाहिए.
इसे भी पढ़ें- हाइवे पर जिंदगी का सफर खत्मः पीछे से कंटेनर से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की मौत, 5 का हाल देख चीख पड़े लोग
आगे ओपी राजभर ने कहा, तो कैसी व्यवस्था चाहिए आपको…? क्या पीडीए यानी ‘पीट देगा अहीर’ और ‘पीट देगा अल्पसंख्यक’ (सपाई) वाली व्यवस्था चाहिए? अरे अखिलेश यादव जी, बेचारा सूर्या चौहान तो 17 साल का लड़का था, मूंछ के बाल भी ढंग से नहीं फूटे थे उसके. अगर यूपी पुलिस की कार्रवाई से उसके परिवार को न्याय मिला तो आप और आपके प्रवक्ताओं के घर में मातम क्यों पसर गया? कल आपके प्रवक्ताओं के घर में चूल्हा क्यों नहीं जला? थोड़ा तो शर्म कीजिए.
इसे भी पढ़ें- UP WEATHER TODAY: 60 जिलों में दिखेगा कुदरत का कहर, आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी, जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम…
आगे उन्होंने कहा, आप तो मुंह में दही जमाकर बैठे हैं. सूर्या चौहान की निर्मम हत्या की निंदा तो छोड़िए, अब तक आपके मुंह से उस परिवार के प्रति संवेदना के दो शब्द भी नहीं फूटे हैं. वोट बैंक के लिए आप लोग कितने घटिया स्तर पर उतर सकते हैं, ये यूपी ही नहीं पूरा देश देख रहा है.
इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा बेईमानी से चुनाव जीतती है…’, अखिलेश ने बोला करारा हमला, कहा- प्रदेश की जनता इनसे ऊब चुकी
इतना ही नहीं राजभर ने ये भी कहा, बहुजन साथियों देख लेना! जब अगली बार ट्विटर, एसी और पीसी वाले नेता जी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, तब असद के एनकाउंटर पर छाती पीटते और मातम मनाते दिखेंगे. नए यूपी की मजबूत कानून व्यवस्था की जगह अपने पीडीए यानी ‘पीट देगा अहीर’ व्यवस्था की तारीफ करेंगे, लेकिन इनके वोटरों द्वारा पिछले कुछ दिनों से अमेठी, चंदौली, लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जनपदों में बहुजनों पर किए जा रहे अत्याचार पर इनका मुंह नहीं खुलेगा. सूर्या को तो छोड़ ही दीजिए. सपाइयों शर्म करो…चुल्लू भर पानी में डूब मरो.

