झांसी। जिले के उल्दन थाना क्षेत्र स्थित बंगरा कस्बे में गुरुवार देर रात भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। अज्ञात कारणों से लगी आग ने बंगरा पुलिस चौकी समेत करीब 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।

दमकल कर्मी गंभीर रूप से झुलस गया

आग की चपेट में भाजपा मंडल अध्यक्ष की दुकान व कार्यालय, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें, मिठाई की दुकान समेत कई प्रतिष्ठान आ गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और झांसी पुलिस टीमों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

READ MORE: BJP ने किसानों को किया खुशहाल, CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार, जानिए क्या कहा

व्यापारियों ने मुआवजे की मांग

प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे की मांग की है।