कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. केराकत तहसील क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत खरगसेनपुर गांव में शुक्रवार को नहर में एक युवक अचेत पड़ा मिला. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नहर से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें- भाषण में बयान कम, धमकी अधिक क्यों थी? CM योगी पर अखिलेश यादव का निशाना, राम मंदिर के चढ़ावे पर दिया बड़ा बयान

बता दें कि खरगसेनपुर गांव निवासी 36 वर्षीय सुनील शर्मा खरगसेनपुर-टंडवा नहर माइनर में पड़ा दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय और थानागद्दी चौकी प्रभारी संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने युवक को नहर से बाहर निकाल कर आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें- यहीं भाजपाई राजनीति का आरंभ हुआ, यहीं… राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी को लेकर अखिलेश यादव का हमला, कह दी बड़ी बात

ग्रामीणों के अनुसार सुनील मुंबई में रहकर नाई का कार्य करता था. कुछ समय से वह पारिवारिक कलह से परेशान चल रहा था. उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी, जिससे उसका एक पुत्र है. दूसरी पत्नी को लेकर परिवार में विवाद बताया जा रहा है. परिजनों के अनुसार चार दिन पूर्व पंचायत के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.