कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. लाइन बाजार थाने की पुलिस ने जिला पुलिस के क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर के विरुद्ध शुक्रवार की देर रात दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. दूसरी तरफ आरोपित निरीक्षक की पत्नी की तहरीर पर नौकरानी व उसकी पुत्री के विरुद्ध भी एक मुकदमा दर्ज कर लिया.
इसे भी पढ़ें- पति, पत्नी और खूनी साजिशः पानी के टब में मिली महिला की लाश, पति ने पुलिस से बचने गढ़ी कहानी, जानिए हत्या की हैरान कर देने वाली वारदात
बता दें कि आरोपी निरीक्षक हरिनाथ भारती लाइन बाजार थाना क्षेत्र में किराए पर मकान लेकर रहता है. इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला और उसकी पुत्री उसके घर बर्तन औऱ कपड़े साफ करने का काम करती हैं. नौकरानी की पुत्री ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया. आरोप लगाया कि हरिनाथ कई महीनों से तरह-तरह के प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहे. किसी को कुछ बताने पर धमकी देते हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिया था.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश का ‘सीक्रेट सोसाइटी’ पर हमला, बोले- नई पीढ़ी नफरत और नकारात्मकता बर्दाश्त नहीं करेगी
इसी बीच शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच इसी विवाद को लेकर हाथापाई हो गई. युवती ने थाने में जाकर तहरीर दी.
इसी दौरान हरिनाथ भारती की पत्नी ने भी थाने में जाकर नौकरानी और उसकी पुत्री के विरुद्ध तहरीर दी. उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया. एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा दोनों पक्षों में आपसी विवाद है. दोनों तरफ की तहरीर पर एक-दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है.


