कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. केराकत कोतवाली क्षेत्र के तरियारी गांव में रविवार की रात चोर घर के पीछे से घुसकर बक्सा तोड़कर करीब चार लाख रुपये के आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए. परिवार के लोगों को घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह नींद खुलने पर घर का सामान बिखरा मिला तो चोरी की जानकारी हुई.
इसे भी पढ़ें- ‘निकाले गए लोग फैला रहे हैं भ्रम…’ आकाश आनंद पर फिर भड़की मायावती, तबीयत को लेकर तोड़ी चुप्पी
तरियारी निवासी शीला खैरवार पत्नी संजय खैरवार ने बताया कि परिवार के लोग रात में खाना खाने के बाद सो गए थे. रात करीब दो बजे चोर घर के पीछे से अंदर दाखिल हुए और बक्सा तोड़कर उसमें रखे सोने के आभूषण औऱ अन्य सामान समेट ले गए. सुबह घर में सामान बिखरा देखकर परिजनों के होश उड़ गए. घर के पीछे देखने पर टूटा हुआ बक्सा पड़ा मिला.
इसे भी पढ़ें- एक साथ एक ही फ्लाइट में अयोध्या आए संजय सिंह और नृपेंद्र मिश्रा, प्लेन में राम मंदिर को लेकर हुई…
पीड़िता के अनुसार बक्से में सोने की चेन, हार, कंगन, दो पायल, चार बिछिया, लॉकेट, झुमका, हाफ करधनी, ताली-पिन समेत करीब चार लाख रुपये के आभूषण रखे थे. चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर चोरी हुए सामान की जानकारी दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कह रही है.



